{"_id":"5e5fdb8a8ebc3ec75b0b1e7c","slug":"14-police-personnel-who-caught-terrorist-ajmal-kasab-got-promotion-maharashtra-government-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले 14 पुलिस कर्मियों मिला प्रमोशन, 12 साल तक किया इंतजार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले 14 पुलिस कर्मियों मिला प्रमोशन, 12 साल तक किया इंतजार
Wed, 04 Mar 2020 10:17 PM IST
अमित कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
आतंकी कसाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के गुनाहगार आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने के दौरान बहादुरी दिखाने वाले 14 पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने की घोषणा की है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने राज्य विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की।
विज्ञापन
गृह मंत्री देशमुख ने कहा कि 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए तुकाराम ओम्बले और 14 अन्य पुलिसकर्मियों ने आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था। सरकार ने इन 14 बहादुर पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से आकर 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला कर दिया था। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी और करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची थी। सिर्फ एक आतंकवादी अजमल कसाब जिंदा गिरफ्तार हुआ था, जिसे 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई थी।
विज्ञापन