फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 Indians lured into cybercrime operations in Cambodia rescued

MEA: कंबोडिया में 14 भारतीय साइबर अपराधियों के चंगुल से कराए गए मुक्त, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

इन भारतीयों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में सभी लोग कंबोडिया में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ रह रहे हैं। कुछ हालिया रिपोर्टों में नौकरी के नाम पर चल रहे खतरनाक गोरखधंधे का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
14 Indians lured into cybercrime operations in Cambodia rescued
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के गिरोह के शिकार 14 भारतीयों को कंबोडिया में मुक्त करा लिया गया है। साइबर अपराधियों ने अच्छी नौकरी और बेहतर वेतन का लालच देकर इन भारतीयों को फंसाया और फिर इन्हें साइबर धोखाधड़ी का काम करने के लिए मजबूर किया। इन लोगों ने अब भारतीय दूतावास से जल्द से जल्द स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने की अपील की है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस की ओर से मुक्त कराए गए इन भारतीयों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में सभी लोग कंबोडिया में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ रह रहे हैं। कुछ हालिया रिपोर्टों में नौकरी के नाम पर चल रहे खतरनाक गोरखधंधे का खुलासा हुआ था। इसमें 5,000 भारतीयों समेत कई लोग प्रभावित हुए, जिन्हें कंबोडिया लेकर अवैध साइबर गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मजबूर किया गया। सरकार ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि लगभग 250 भारतीयों को बचाया गया है और वापस लाया गया है।
विज्ञापन


कंबोडिया पहुंचते ही पासपोर्ट ले लिया जाता
भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वैध नौकरियों का वादा कर भारतीयों को कंबोडिया ले जाया गया। लेकिन कंबोडिया पहुंचने के बाद इनके पासपोर्ट ले लिए गए और इन्हें ऐसे काल सेंटरों में काम करने के लिए बाध्य किया गया जो भारतीयों को साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं। पुलिस को इस बड़े घोटाले के बारे में पिछले साल के अंत में पता चला जब केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने दावा किया कि उसके साथ 67 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में पकड़े गए थे आठ आरोपी 
इसके बाद, ओडिशा की राउरकेला पुलिस ने पिछले साल 30 दिसंबर को एक साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और लोगों को कंबोडिया ले जाने में कथित तौर पर शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी कर भारतीयों से विदेश मंत्रालय से अधिकृत एजेंटों के जरिये ही कंबोडिया आने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed