फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 newly elected MLAs sworn in Karnataka

कर्नाटक में 13 नवनिर्वाचित विधायकों ने ली पद की शपथ

Mon, 23 Dec 2019 02:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Mon, 23 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
13 newly elected MLAs sworn in Karnataka
कर्नाटक विधानसभा

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले 15 उम्मीदवारों में से 13 ने रविवार को विधायक के तौर पर शपथ ली। विधानसभा के स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी की मौजूदगी में सदस्यों ने शपथ ली, जिसमें से 12 भाजपा के थे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राजस्व मंत्री आर अशोक और गृहमंत्री बसावराजा बोम्मई भी मौजूद रहे। शपथ लेने वाले सदस्यों में महेश कुमातल्ली, श्रीमंत बालासाहेब पाटिल, रमेश लक्ष्मण राव, जल्लाकुयर राव, आनंद सिंह, बीए बसावराजा, एसटी सोमशेखर, के गोपाल्या, शरत कुमार, एमसी नारायम गौड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने स्पष्ट किया था कि हाल के उप-चुनाव में जीतने वाले विधायकों को ही मंत्री बनाया जाएगा। भाजपा ने पांच दिसंबर को उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज कर विधानसभा में आसानी से बहुमत हासिल किया। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मंत्री पद चाहने वालों में जोरदार लॉबिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई उम्मीदवारों ने अपने मामले को आगे बढ़ाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बी. श्रीरामुलू उप-मुख्यमंत्री का पद पाने के इच्छुक हैं। येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से बताया कि ‘हम पहले ही कह चुके हैं कि जो लोग हालिया विधानसभा उपचुनाव में जीते हैं, उन्हें ही मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा दूसरों को मंत्री बनाने का कोई सवाल ही नहीं है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed