{"_id":"61dffc530607cf29d26281a9","slug":"13-mlas-are-leaving-bjp-to-join-another-party-and-4-bjp-mlas-are-leaving-it-today-ncp-chief-sharad-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का घमासान: विधायकों का भाजपा छोड़ने का सिलसिला तेज, शरद पवार ने कसा पार्टी पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी का घमासान: विधायकों का भाजपा छोड़ने का सिलसिला तेज, शरद पवार ने कसा पार्टी पर तंज
Thu, 13 Jan 2022 04:01 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:01 PM IST
सार
चुनाव से पहले विधायकों के भाजपा छोड़ने के सिलसिले पर शरद पवार ने कहा कि मुझे पता चला है कि भाजपा के चार विधायक आज ही पार्टी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव से ऐन पहले भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। इसे लेकर अब विरोधी भाजपा पर तंज कस रहे हैं। यूपी चुनाव में ताल ठोक रही एनसीपी ने भी भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
पवार बोले, आज चार विधायक छोड़ रहे भाजपा
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब भाजपा का कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ता। उदाहरण के लिए यूपी को ही लीजिए, 13 विधायक दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ रहे हैं। मुझे पता चला है कि भाजपा के चार विधायक आज ही पार्टी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नवाब मलिक बोले, गठबंधन का करेंगे समर्थन
वहीं, एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एक सीट का एलान हो चुका है और दूसरी सीटों के लिए बातचीत जारी है। हम यूपी में बनने वाले गठबंधन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले 11 जनवरी को पवार ने मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर भी अहम बयान दिया था। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हम भी राज्य में बदलाव को देखना चाहेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कराने की कोशिश हो रही है। राज्य के लोग इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे।