फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 killed in gunfight between two groups of militants in Manipur Latest News Update

Manipur: मणिपुर में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी; 13 लोगों की मौत की खबर

Mon, 04 Dec 2023 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Dec 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
13 killed in gunfight between two groups of militants in Manipur Latest News Update
Manipur Police - फोटो : Social Media

मणिपुर-म्यांमार सीमा के तेंगनौपाल जिले के एक गांव में सोमवार 13 लोगों के शव मिलने से हडकंप मच गया। हालांकि, मारे गए लोगों के पास किसी तरह के हथियार बरामद नहीं हुए हैं। खबर लिखे जाने तक किसी की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं। आगे की जांच जारी है। अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण में म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में हिंसा की ताजा घटना में कम से कम 13 लोग मारे गए, लेकिन वारदात की जगह से कोई हथियार नहीं बरामद हुए। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार की दोपहर के आसपास, तेंगनौपाल जिले के सैबोल के पास लेटिथु गांव में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की एक टीम इलाके में पहुंची। सेना को लीथू गांव में 13 शव मिले, जो सैबोल गांव से लगभग 10 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है, जहां हाल ही में आईईडी हमले के जरिए असम राइफल्स के गश्ती दल को निशाना बनाने का प्रयास किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अभी तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 3 मई को राज्य में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में हत्या का यह पहला बड़ा मामला है। खबर लिखे जाने तक किसी भी संगठन ने हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed