फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Road Accident 13 Killed After Van Collided With Into Stationary Truck News in Hindi

Karnataka: कर्नाटक में खड़े ट्रक से टकराई बस, दो बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तीर्थयात्रा से लौट रहे थे लोग

Fri, 28 Jun 2024 08:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी (कर्नाटक) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 08:59 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि बस के चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
Karnataka Road Accident 13 Killed After Van Collided With Into Stationary Truck News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक के हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वैन और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मारे गए दोनों बच्चे चार और छह साल के थे। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई, जब वैन ने हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


वैन में कुल 17 लोग सवार थे
मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। चार घायलों में से दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने 'पीटीआई' से कहा कि पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे। ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था। टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चालक को नींद आ जाने के कारण दुर्घटना हुई
पुलिस को संदेह है कि वैन चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। इस टक्कर के कारण शव वैन के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए। बचाव कार्य में लगे लोगों को उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान नागेश, विशालाक्षी, आदर्श, अर्पिता, परशुराम, भाग्य, पुण्या, मनसा, रूपा, सुभद्रा बाई, मंजुला बाई और मंजुला के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। नागेश वाहन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ओर से किया गया बड़ा दावा
परिवार के एक सूत्र ने बताया कि नागेश ने एक नई वैन (टैंपो ट्रैवलर) खरीदी थी। उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ महाराष्ट्र में तुलजा भवानी, सवदत्ती में रेणुका येल्लम्मा और बेलगावी के चिंचोली में मायाक्का देवस्थान के दर्शन करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed