फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 banks share information of shell companies transaction in suspicious accounts

नोटबंदी में फर्जी कंपनियों से सफेद हुआ कालाधन, पकड़ में आईं हजारों कंपनियां

Fri, 06 Oct 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम Updated Fri, 06 Oct 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
13 banks share information of shell companies transaction in suspicious accounts

नोटबंदी के दौरान फर्जी कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद करने के खेल का खुलासा हुआ है। 13 बैंकों ने केंद्र सरकार को फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी मुहैया कराई है जिन्होंने नोटबंदी के वक्त में कालेधन को सफेद किया था।

विज्ञापन


सरकार को दी गई जानकारी के मुताबिक इन फर्जी कंपनियों में से कुछ के 100 से ज्यादा खाते हैं। इन कंपनियों ने नोटबंदी के बाद खातों में करोड़ों रुपया जमा किया। फिलहाल ऐसी 5800 से ज्यादा कंपनियों के आंकड़े सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कंपनी के 2134 खातों की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि कालेधन के खिलाफ चलाई जा रही सरकार की मुहिम में 2 लाख से ज्यादा कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए। नोटबंदी से पहले इन फर्जी कंपनियों के खातों में जहां मामूली रकम जमा थी वहीं नोटबंदी के बाद इनमें अचानक करोड़ों रुपये जमा कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फर्जी कंपनियों से जुड़े 55 हजार से अधिक निदेशकों के नाम सार्वजनिक


नोटबंदी से पहले इन सभी कंपनियों के खातों में 22 करोड़ रुपया मौजूद था जो कि नोटबंदी के बाद 4573 करोड़ रुपये हो गया। इस साल की शुरुआत में 209032 कंपनियां रजिस्टर की गईं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पहले ही कहा था कि वो फर्जी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

पढ़ें: फर्जी कंपनियों के मामले में फिल्म जगत, बिल्डर और ब्रोकर भी जांच के घेरे में

जेटली ने अगस्त में लोकसभा में कहा कि फर्जी कंपनियों की पहचान नहीं की जा सकी है। वित्तमंत्री ने ये भी कहा था कि इनकी पहचान होने के बाद इन कंपनियों के खिलाफ बेनामी और इन्कम टैक्स कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed