फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12th edition of Defense Expo 2022 begins in Gujarat's capital Gandhinagar today

12th edition of DefExpo: रवांडा के रक्षा मंत्री मुरासिरा से राजनाथ सिंह ने की बात, दुनिया देखेगी भारत की ताकत

Tue, 18 Oct 2022 05:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 05:36 PM IST
सार

भारतीय रक्षा उत्पादों के साथ-साथ स्टार्टअप और आधुनिक तकनीकों को शोकेस किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाला ड्रोन शो साबरमती रिवरफ्रंट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
12th edition of Defense Expo 2022 begins in Gujarat's capital Gandhinagar today
रवांडा के रक्षा मंत्री मुरासिरा से राजनाथ सिंह ने की बात - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में मंगलवार से डिफेंस एक्सपो का 12वां संस्करण शुरु हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 22 अक्तूबर तक चलने वाली रक्षा प्रदर्शनी में सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और उद्योग अपने रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसकी थीम 'पाथ टू प्राइड' रखी गई है। वहीं, इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 के मौके पर रवांडा के रक्षा मंत्री मेजर जनरल अल्बर्ट मुरासिरा के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


डिफेंस एक्सपो-2022 में रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति देखने को मिलेगी। साथ ही इंडियन पवेलियन में भारत के 2047 के विजन को प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय रक्षा उत्पादों के साथ-साथ स्टार्टअप और आधुनिक तकनीकों को शोकेस किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाला ड्रोन शो साबरमती रिवरफ्रंट पर किया जाएगा। डिफेंस मैनुफैक्चरिंग हब के क्षेत्र में उभरते हुए भारत की ताकत इस प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी। इंडियन कोस्ट गार्ड पोरबंदर पर शिप विजिट भी कर पाएंगे। डिफेंस एक्सपो का आयोजन दो साल बाद हो रहा है। 2020 में डिफेंस एक्सपो लखनऊ में आयोजित हुआ था। 
विज्ञापन


डेफएक्सपो के तहत सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 4.45 बजे से साबरमती रिवर फ्रंट पर होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शन में कॉम्बैट फ्रीफॉल, सारंग हेलो एरोबेटिक्स, हेलो से बोट में फिसलना, हाई स्पीड बोट रन और दुश्मन की चौकियों का ध्वस्त करने जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। 50 से अधिक स्टार्टअप अपने उत्पादों को इस पवेलियन में प्रदर्शित करेंगे। पहली बार, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पवेलियन भी देखने को मिलेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा उत्पादों का एक बडा निर्यातक है। मौजूदा समय में वह रक्षा उत्पादों का निर्यात करने वाले दुनिया के 25 शीर्ष देशों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से गुजरात में शुरू डिफेंस एक्सपो के 12वें संस्करण में भारतीय राइफल निर्माता वी रामकृष्ण ने कहा कि हमने 'बॉर्न इन भारत' मुहावरा गढ़ा है। एक-एक पार्ट बनाकर सब कुछ देसी है। उन्होंने कहा कि हम सभी बौद्धिक संपदा के मालिक हैं। जहां तक स्थानीय सामग्री का संबंध है, हम लागत के मामले में लगभग 85% अंक प्राप्त कर रहे हैं।  
 उन्होंने कहा कि भारतीय सेना स्पष्ट रूप से मेक इन इंडिया मॉडल की ओर बढ़ रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है। हमारे कुछ उत्पादों ने सेना में अपनी जगह बनाई है। हम गृह मंत्रालय के साथ भी काम कर रहे हैं। 

भारत प्रगति की ओर

 भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल सतीश एन घोरमडे ने इस मौके पर कहा कि DefExpo-2022 भारतीय कंपनियों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का एक शानदार अवसर है। इस पर भारतीय कंपनियों की प्रतिक्रिया शानदार रही है। उन्होंने कहा कि भारत प्रगति की ओर है। हम सभी युद्ध क्षेत्रों - हवा, पानी के नीचे और सतह पर लड़ाई के लिए हर तरह से काफी हद तक आगे बढ़ चुके हैं। हम नौसेना की हवा से जहाज में मार करने वाली मध्यम दूरी और कम दूरी की मिसाइल, पनडुब्बी लॉन्च क्रूज मिसाइलों को विकसित करने में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। 
 

गांधीनगर में 'मंथन' समारोह में रक्षा मंत्री ने किया संबोधित

इस मौके पर गांधीनगर में आयोजित 'मंथन' समारोह में रक्षा मंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात से लेकर असम और कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें पहचानने, परिष्कृत करने और राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने की जरूरत है। देश के सम्मिलित प्रयासों से आने वाले समय में भारतीय रक्षा क्षेत्र विश्व में अग्रणी होगा। न केवल जनसांख्यिकी की दृष्टि से बल्कि दिमाग से भी भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। इसकी सोच नई है, इसके लक्ष्य नए हैं और इसलिए नए उद्देश्यों की ओर जाने वाले रास्ते भी नए होने चाहिए।   

उन्होंने आगे कहा कि  iDEX भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलों में से एक है। इसे डेफ-एक्सपो 2018 के दौरान पीएम द्वारा लॉन्च किया गया था। इसकी उत्कृष्टता के कारण, इसे पिछले साल प्रधान मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed