{"_id":"5ebd157084b2c46bd3050caf","slug":"129-arrested-in-connection-with-violence-in-telinipada-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के तेलिनीपाड़ा में हुई हिंसा के संबंध में पुलिस ने 129 लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल के तेलिनीपाड़ा में हुई हिंसा के संबंध में पुलिस ने 129 लोगों को किया गिरफ्तार
Thu, 14 May 2020 03:25 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 14 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तेलिनीपाड़ा में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में शामिल होने के आरोप में अब तक कुल 129 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राज्य के गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए सांप्रदायिक विषाणु फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। गृह विभाग ने ट्वीट किया कि तेलिनीपाड़ा, हुगली में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। अभी तक 129 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। बड़ी संख्या में बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे क्षेत्र में गश्त लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि प्रशासन शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए सांप्रदायिक विषाणु फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को तेलिनीपाड़ा में एक समुदाय के कुछ लोगों ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय को कोरोना कहा जिससे उपजे विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया था। रविवार रात को तेलिनीपाड़ा में स्थित विक्टोरिया जूट मिल क्षेत्र में दो समुदायों के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई।
सोमवार की सुबह हुई झड़प में बम फेंके गए और दुकानों को आग भी लगा दी गई। क्षेत्र में इंटरनेट सेवा मंगलवार शाम से 17 मई की शाम तक के लिए बंद कर दी गई है और धारा 144 लागू है।