फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1200 gifts received by PM to be auctioned proceeds to go for Namami Ganga project

PM Modi Gifts Auction: प्रधानमंत्री मोदी को मिले 1200 उपहारों की होगी निलामी, 'नमामि गंगे मिशन' में जाएगी राशि

Sun, 11 Sep 2022 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Sep 2022 09:34 PM IST
सार

पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी का यह चौथा संस्करण होगा। नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट के डायरेक्टर तेम्सुनारो जमीर ने बताया कि इसमें पदक विजेता खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट, बॉक्सिंग दस्ताने, भाला जैसी खेल वस्तुओं का एक विशेष संग्रह है। 

विज्ञापन
1200 gifts received by PM to be auctioned proceeds to go for Namami Ganga project
पीएम मोदी के द्वारा प्राप्त किए गए उपहार (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिली 1200 से अधिक वस्तुओं की नीलामी 17 सितंबर से की जाएगी। इससे प्राप्त होने वाली आय 'नमामि गंगे मिशन' के लिए दी जाएगी। प्रधानमंत्री को यह उपहार खिलाड़ियों, राजनेताओं समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के द्वारा भेंट किए गए हैं। 
विज्ञापन


नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर जनरल अद्वैत गडनायक ने बताया कि नीलामी वेब पोर्टल pmmementos.gov.in के जरिए की जाएगी और 2 अक्टूबर को समाप्त होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आम आदमी और भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा दिए गए उपहारों की नीलामी की जानी है। उपहारों का आधार मूल्य 100 रुपये 10 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपहारों की सूची में मध्यप्रदेश के मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी गई रानी कमलापति की एक मूर्ति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उपहार दी गई एक सूर्य पेंटिंग और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिया गया एक त्रिशूल शामिल है। इस सूची में देवी महालक्ष्मी की एक मूर्ति भी शामिल है जिसे राकांपा नेता अजीत पवार ने उपहार में दिया था। 

पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी का यह चौथा संस्करण होगा। नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट के डायरेक्टर तेम्सुनारो जमीर ने बताया कि इसमें पदक विजेता खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट, बॉक्सिंग दस्ताने, भाला जैसी खेल वस्तुओं का एक विशेष संग्रह है। 


उन्होंने बताया कि उपहारों में उत्कृष्ट पेंटिंग, मूर्तियां, हस्तशिल्प और लोक कलाकृतियां भी  शामिल हैं। इनमें से कई चीजें उपहार के रूप में दी जाती हैं जैसे कि पारपंरिक अंगवस्त्र, शॉल, पारंपरिक तलवारें आदि। उन्होंने कहा कि अन्य यादगार वस्तुओं में अयोध्या के आगामी श्री राम मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के मॉडल और प्रतिकृतियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed