फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12-yr-old tribal girl raped, murdered in Maharashtra's Gondia; hunt on for unidentified culprit

Maharashtra: गोंदिया में नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, गिरफ्तारी न होने पर भड़का आदिवासी संगठन

Wed, 24 Apr 2024 07:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, गोंदिया (महाराष्ट्र)
पीटीआई, गोंदिया (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

20 अप्रैल को छात्रा का शव गोटनपार गांव के पास धवलखेड़ी जंगल में क्षत-विक्षत मिला था। सूचना मिलने के बाद चिचगढ़ पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
12-yr-old tribal girl raped, murdered in Maharashtra's Gondia; hunt on for unidentified culprit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक 12 वर्षीय आदिवासी लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। घटना के पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर कुछ आदिवासी संगठन भड़क गए। उन्होंने बुधवार को देवरी उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की। गिरफ्तारी न किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कक्षा 6 की छात्रा अपने माता-पिता के साथ 19 अप्रैल को एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी। जहां से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया। लड़की जब माता पिता को देर तक नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश शुरू की। 20 अप्रैल को छात्रा का शव गोटनपार गांव के पास धवलखेड़ी जंगल में क्षत-विक्षत मिला। सूचना मिलने के बाद चिचगढ़ पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दो दिन से प्रदर्शन कर रहे आदिवासी संगठन 
घटना के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर कुछ स्थानीय आदिवासी संगठनों के सदस्य मंगलवार से देवरी उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने आरोपी को पकड़ने का दिया आश्वासन 
वहीं, पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले और अन्य पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पिंगले ने आश्वासन दिया कि वह सभी एंगल पर मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed