फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 years old jia rai sets new record in swimming from worli sealink to gateway of india reached in 8 hours 40 minutes

12 साल की बच्ची का कमाल: यूपी की दिव्यांग बेटी ने अरब सागर में तैरकर में बनाया नया रिकॉर्ड

Fri, 19 Feb 2021 01:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
12 years old jia rai sets new record in swimming from worli sealink to gateway of india reached in 8 hours 40 minutes
जिया राय - फोटो : twitter@ Pro Defence mumbai

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की बेटी जिया राय ने अरब सागर में तैरने का नया रिकॉर्ड बनाया है। उसने 8 घंटा 36 मिनट में वरली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किमी की दूरी पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिया राय महज 12 साल की है, लेकिन इतनी छोटी सी उम्र में तैराकी कर एक नई मिशाल पेश की है। जिया स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) नामक दिमागी बीमारी से पीड़ित है। जिया ने बुधवार को वरली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया

विज्ञापन


तक की तैराकी सुबह 3:50 बजे शुरू की और 12:30 बजे समाप्त की। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र तैराकी संघ द्वारा आयोजित की गई थी। उनकी इस उपलब्धि के लिए ग्रेटर मुंबई अमेचर एक्वेटिक एसोसिएशन की अध्यक्ष जरीर एन बालीवाला ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व जिया 15 फरवरी को 2020 में एलिफैंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच 14 किमी की दूरी मात्र 3 घंटे 27 मिनट में तय कर विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है जिया का नाम
 जिया समुद्र में 14 किमी की दूरी तय करने वाली सबसे कम उम्र की सबसे तेज तैराक मानी जाती हैं। वहीं, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जिया राय का नाम दर्ज है।  जिया राय के पिता नौसेना में अफसर हैं जबकि मां केंद्रीय स्कूल में अध्यापक है। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील स्थित कटाई अलीमुद्दीनपुर के मूल निवासी मदन राय अपनी पत्नी और बेटी जिया राय के साथ दक्षिण मुंबई के कोलाबा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed