मुंबई के एक ही थाने के 12 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के जेजे मार्ग थाने के छह उप-निरीक्षक समेत 12 पुलिसकर्मी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश धर्माधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 में से आठ पुलिसकर्मियों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते हुए भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से वहां के स्टाफ समेत आस-पास के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
उन्होंने आगे बताया कि12 संक्रमितों में से छह उप-निरीक्षक हैं। सभी 12 पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उनके सपंर्क में आए 40 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
जेजे मार्ग पुलिस थाना सरकारी जेजे अस्पताल से सटा हुआ है। वहीं, रविवार को पायधुनी पुलिस थाने के छह पुलिसकर्मी, नागपाड़ा के तीन और माहिम पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 711 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 711 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 35 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,541 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 583 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी है।