Gujarat: मोरबी में नमक फैक्टरी की दीवार ढही, 12 श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे में कई के घायल होने की आशंका है। यह घटना सागर सॉल्ट फैक्टरी में हुई। गुजरात के मंत्री ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हताहतों के परिवारों के साथ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज एक नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस कंपनी में नमक बनाया जाता है। दीवार पुरानी व जर्जर होने से हादसा हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
यह घटना सागर सॉल्ट फैक्टरी में हुई। गुजरात के श्रम व रोजगार मंत्री तथा स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हताहतों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हुई है।
30 श्रमिकों के दबे होने की आशंका
दीवार से सटाकर नमक की बोरिया जमाते वक्त यह हादसा हुआ। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। कई मजदूरों की नमक की बोरियों के नीचे दबने से मौत हुई। 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी और कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटनास्थल पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता
पीएम ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, पीएमओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की सहायता दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने की 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सीएम राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। पटेल ने मोरबी के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं।
Gujarat: Chief Minister @BhupendraPatel reviews the situation at Halvad of Morbi District.
- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 18 May 2022