फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 people arrested with CA and a woman in GST fraud case in Rajasthan

जीएसटी धोखाधड़ी मामले में सीए और एक महिला समेत 12 गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 06:47 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Feb 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
12 people arrested with CA and a woman in GST fraud case in Rajasthan
gst - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय ने एक ही दिन में एक सीए और एक महिला समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी राजस्व विभाग (डीओआर) में कार्यरत एक अधिकारी ने दी है। सीए फर्जी चालान जारी करने के लिए फर्जी फर्मों को चलाने में शामिल था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीए  नवंबर के बाद से नकली जीएसटी चालान धोखाधड़ी के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान में अब तक का दसवां अधिकारी है जिसे गिरफ्तार किया गया। फर्जी जीएसटी बिलों के जरिये धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में 329 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए 329 लोगों में से चार को विदेशी मुद्रा संरक्षण अधिनियम और तस्करी निरोधक अधिनियम (सीओएफऊपीओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि शेष अन्यों के खिलाफ जीएसटी खुफिया और सीजीएसटी अधिकारियों ने 9,600 नकली जीएसटी-पंजीकृत संस्थाओं के खिलाफ 3,200 से अधिक मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने जीएसटी धोखाधड़ी में लिप्त पाए गए लोगों से 1,000 करोड़ से अधिक की वसूली की
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा अधिकारियों ने इन धोखेबाजों से 1,000 करोड़ से अधिक की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि जीएसटी अधिकारी इनपुट टैक्स क्रेडिट के फर्जी चालान और फर्जी फर्मों के द्वारा धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने के लिए डेटा एनालिटिक्स, इंटीग्रेटेड डेटा-शेयरिंग और एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये तकनीकें जीएसटी के इकोसिस्टम और नकली संस्थाओं की गतिविधिोयों की पहचान करने व जालसाजों के खिलाफ जांच करने के लिए विशेष इनपुट के साथ हमारी बहुत सहायक बनी है। 

फर्जी जीएसटी इनवॉयस धोखाधड़ी के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दिसंबर 2020 में 1.15 लाख करोड़ और जनवरी 2021 में 1.20 लाख करोड़ का संग्रह हुआ है। बता दें गिरफ्तार किया गया सीए उन तीन फर्जी फर्मों में शामिल था, जो सामानों के कम से कम उत्पादन कर रही थीं। केंद्रीय जीएसटी जयपुर जोन ने उसे गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, जांच के दौरान अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया था, जिसके बाद खुद ही सीए समेत अन्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


जिन 329 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है उनमें 131 मास्टरमाइंड, 113 प्रोपराइटर, 46 डायरेक्टर, 17 पार्टनर, 5 सीईओ, 10 सीए, चार अकाउंटेंट, एक कंपनी सेक्रेटरी, एक ब्रोकर और एक जीएसटी प्रैक्टिशनर शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों में फर्जी संस्था के संचालक और कुछ लाभार्थी शामिल हैं, जो इन जालसाजों के साथ मिलकर नकली चालान का कारोबार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed