फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 Jaish-e-Mohammed terrorists enters Kashmir, fear of major attack, high alert in Delhi

कश्मीर में 12 आतंकवादी घुसे, बड़े हमले की आशंका, दिल्ली में हाई अलर्ट

Fri, 01 Jun 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
12 Jaish-e-Mohammed terrorists enters Kashmir, fear of major attack, high alert in Delhi
भारतीय सेना (फाइल फोटो)
जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 12 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुस आए हैं और बड़े पैमाने हमले की योजना को अंजाम दे सकते हैं। एक सुरक्षा अधिकार ने यह जानकारी दी और कहा कि राज्य और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी समूहों में बंट गए हैं और खुफिया सूचनाओं के मुताबिक शनिवार को बड़े स्तर पर आतंकवादी हमलों की योजना बना सकते हैं। यह रमजान का 17वां दिन और बद्र की जंग की सालगिरह है। बद्र की जंग इस्लाम की पहली लड़ाई है जो मार्च 624 ईस्वी में हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और राज्य भर में और दिल्ली में संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास सतर्कता रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के एक वाहन पर हमला किया है। सुरक्षा बलों ने पुलवामा में संदिग्ध विस्फोटक उपकरण या आईईडी के तीन बैग भी बरामद किए हैं।


पिछले साल भी आतंकवादियों ने बद्र की सालगिरह पर कश्मीर में एक बाद एक कई हमलों को अंजाम दिया था। तब आतंकवादी समूह जैश ने सभी हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किए जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed