{"_id":"5ae0f8b34f1c1b65098b65ef","slug":"12-army-officers-charged-for-taking-bribes-in-recruitment-of-religion-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म शिक्षकों की भर्ती में रिश्वत लेने के आरोप में 12 सैन्य अधिकारियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
धर्म शिक्षकों की भर्ती में रिश्वत लेने के आरोप में 12 सैन्य अधिकारियों पर मामला दर्ज
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
सीबीअाई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने सेना में धर्म शिक्षकों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में 12 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला 2013 में सेना में भर्ती से जुड़ा हुआ है। इन पर बैंकिंग चैनल के जरिए पैसा लेने का आरोप है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चार और मध्य प्रदेश के सागर के एक व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना हेडक्वार्टर और आंध्रा सब एरिया के मेजर जनरल एन श्रीनिवास राव की शिकायत पर मंगलवार को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि सूबेदार एमएन त्रिपाठी इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड थे लेकिन शिकायत के बाद उन्हें इंटरव्यू पैनल से हटा दिया गया। हालांकि शुरुआत में वह भर्ती बोर्ड का हिस्सा थे। हटाए जाने के बावजूद त्रिपाठी ने अपने उत्तराधिकारी सूबेदार सत्य प्रकाश को 20 उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी और इंटरव्यू में आसान सवाल पूछने, ज्यादा नंबर देने को कहा था।
सेना में धर्म शिक्षकों की नियुक्त सैनिकों को आध्यात्मिक प्रेरणा देने और पूजा-पाठ करने के लिए की जाती है। 16-19 सितंबर 2013 में हैदराबाद में आर्टिलरी सेंटर में धर्म शिक्षकों की भर्ती का आयोजन किया गया था। त्रिपाठी और प्रकाश के अलावा सीबीआई ने सूबेदार एमके पांडेय, नायक आदित्य नारायण तिवारी, क्रॉफ्ट्समैन प्रवीण कुमार सारस्वत, नायब सूबेदार शिव पूजन द्विवेदी, लांस नायक जितेंद्र कुमार यादव, नायक जगदीश नारायण पांडेय, नायब सूबेदार बाल कृष्ण गर्ग, सिपाही माधवेंद्र मिश्रा, सिपाही राजेश कुमार गोस्वामी और नायब सूबेदार शक्तिधर तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर निवासी इंद्रजीत गुप्ता, मिठाई लाल गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता और विश्वजीत गुप्ता और सागर निवासी पंकज बिलठारे पर भी मामला दर्ज किया गया है। इनके बैंक खातों से सैन्य अधिकारियों को पैसा भेजने का आरोप है।