{"_id":"5de983e88ebc3e549d0413ff","slug":"11th-class-girl-fatima-safa-translated-speech-of-rahul-gandhi-in-malayalam-in-wayanad-keral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के भाषण का 11वीं की छात्रा ने किया मलयालम में अनुवाद, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के भाषण का 11वीं की छात्रा ने किया मलयालम में अनुवाद, वायरल हुआ वीडियो
Fri, 06 Dec 2019 06:43 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Dec 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के भाषण का अनुवाद करती सफा
- फोटो : ट्विटर
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केरल की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड भी पहुंचे और एक स्कूल में भाषण दिया। यहां उस स्कूल की एक छात्रा ने उनके भाषण का मलयालम में अनुवाद किया। राहुल ने खुद इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
विज्ञापन
वायनाड के करुवराक्कुंडु के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में राहुल गांधी भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूछा कि किया कोई उनके भाषण का अनुवाद करना चाहेगा। इस पर 11वीं की छात्रा फातिमा सफा ने हाथ उठाया। राहुल ने सफा को मंच पर आने को कहा और सफा ने भी बगैर हिचकिचाहट राहुल के भाषण का मलयालम में अनुवाद कर दिया।
विज्ञापन
The Spirit of Kerala in action! pic.twitter.com/wt6KCdRfK4
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 5, 2019
विज्ञापन
इसके बाद राहुल ने सफा की प्रशंसा करते हुए उसे चॉकलेट भी दी। इसे लेकर सफा ने कहा कि उसने ये कभी सोचा भी नहीं था कि उसे ऐसा मौका मिलेगा।
Trending Videos
राहुल गांधी ने महादेव मंदिर में प्रार्थना की
- फोटो : ANI
इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने कोडेनचेरी के महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Kerala: Congress MP from Wayanad, Rahul Gandhi offered prayers at Mahadeva Temple, in Kodenchery today. pic.twitter.com/zA5CJOggeK
— ANI (@ANI) December 5, 2019