{"_id":"5f4439ce4aea9712e34557c7","slug":"11015-people-corona-infected-and-212-people-died-in-one-day-in-maharashtra-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 11,015 कोरोना संक्रमित, बीते 24 घंटे में 212 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 11,015 कोरोना संक्रमित, बीते 24 घंटे में 212 लोगों की मौत
Tue, 25 Aug 2020 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के भयानक संकट से गुजर रहे महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 11,015 नए मामले सामने आए हैं और बीते 24 घंटे में 212 लोगों की मौत हो गई। वहीं, राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,93,398 हो गई है, जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 22,465 हो गया है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को पहले से ज्यादा लगभग 14,219 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 5,02,490 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे राज्य में रिकवरी दर 72.47 फीसदी हो गई है। वहीं मृत्युदर 3.24 फीसदी है। सूबे में 12,44,024 लोग होम क्वारंटीन और 33,922 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1,68,126 है।
विज्ञापन
कोरोना संकट काल में बीते 24 घंटे में मुंबई में सबसे कम 20 लोगों की मौत रिकॉर्ड की गई। वहीं, एक दिन में 743 नए संक्रमित सामने आए। एक महीने पहले तक कोरोना कैपिटल कही जाने वाली मुंबई में अब तक कुल 1,37,096 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 1,11,082 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 7442 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल, 18,267 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा को हटाने की मांग वाली याचिका खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(सीईटी) को टालने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने नीट और जेईई की परीक्षा आयोजित कराने की इजाजत दी है, ऐसे में हम किसी एक राज्य को परीक्षा न लेने का आदेश कैसे दे सकते हैं।