Congress: '11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश', खरगे ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन जब भारत को पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की जरूरत थी, तो कोई भी देश हमारा साथ देने के लिए आगे नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi has been making frequent foreign trips for the last 11 years, but when India needed international support to expose Pakistan, no other country came forward to support us.
विज्ञापन
In the last 11 years, Prime Minister Modi has made 151 foreign trips and visited 72 countries. Out… pic.twitter.com/frtnFOLCtU— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 20, 2025
एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन जब भारत को पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की जरूरत थी, तो कोई भी देश हमारा साथ देने के लिए आगे नहीं आया। पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने 151 विदेश यात्राएं की हैं और 72 देशों का दौरा किया है। इनमें से उन्होंने 10 बार अमेरिका का दौरा किया है। फिर भी, मोदी सरकार की विदेश नीति के तहत हमारा देश अकेला खड़ा है। क्या प्रधानमंत्री का काम सिर्फ विदेश जाकर फोटो खिंचवाना है?
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र को घेरा, ऑपरेशन सिंदूर को बताया 'छोटा सा युद्ध'
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से पाकिस्तान को लोन दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आईएमएफ ने पाकिस्तान को 1.4 बिलियन डॉलर का लोन दिया है। लेकिन किसी ने भी भारत के रुख का समर्थन नहीं किया। जब हमारी बहादुर सेना आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन कर रही थी, तब अचानक युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई।
संघर्ष विराम में मध्यस्थता के ट्रंप के दावे पर खरगे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहकर हमारे देश का अपमान किया है कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराया और यह बात कम से कम 7 बार दोहराई। पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में एकजुट था, लेकिन मोदी जी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों के बारे में देश की जनता को स्पष्टता न देकर इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.