{"_id":"5e1c96948ebc3e87bd3e7104","slug":"11-people-injured-including-three-police-officers-in-clash-between-two-communities-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : दो समुदायों के बीच झड़प में तीन पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : दो समुदायों के बीच झड़प में तीन पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल
Mon, 13 Jan 2020 09:41 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के निर्मल जिले में दो समूहों के बीच मामूली बात पर शुरू हुई झड़प हिंसक हो गई। इस झड़प में तीन पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल हो गए हैं। मामला निर्मल जिले के संवेदनशील कस्बा भैंसा का है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात साइलेंसर निकालकर मोटरसाइकल चलाने के मामले में दो समुदायों के बीच बहस हो गई। इसके बाद दोनों समूहों ने एक दूसरे पर हमला, पथराव और आगजनी की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करके हालात को काबू में कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भैंसा कस्बे के अन्य हिस्सों में सोमवार को पथराव की घटनाएं हुईं। दो समूहों ने एक दूसरे पर पथराव किया लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गश्त जारी है। हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हिंसक हुए संघर्ष में दोनों समुदायों के लोगों ने एक कार और दोपहिया वाहनों समेत 20 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ घरों में भी तोड़फोड़ की गई तथा एक घर में आग लगा दी गई।
विज्ञापन