फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 lakh migrants transported by 932 labor trains, know the status of every state

932 श्रमिक ट्रेनों से पहुंचाए गए 11 लाख प्रवासी, जानिए हर राज्य की स्थिति

Sat, 16 May 2020 07:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 May 2020 07:31 AM IST
विज्ञापन
11 lakh migrants transported by 932 labor trains, know the status of every state
श्रमिक ट्रेन - फोटो : पीटीआई

प्रवासी मजदूरों के पलायन को देखते हुए रेलवे ने एक मई से अब तक 932 श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन किया है। इन ट्रेनों से अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया है। ये ट्रेनें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में गईं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ने ऐसी के 145 ट्रेनों का परिचालन किया। इनमें से सबसे अधिक ट्रेनें उत्तर प्रदेश और फिर बिहार गईं। अब तक चलाई गईं 932 ट्रेनों में से 215 ट्रेनें रास्ते में हैं, जबकि 717 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर पहुंच चुकी हैं। 67 और ट्रेनें चलने वाली हैं। अब तक यूपी ने 487 ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन


उसके बाद बिहार ने 254, मध्य प्रदेश ने 79, झारखंड ने 48, राजस्थान ने 22 और पश्चिम बंगाल ने 9 ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है। रेलवे के मुताबिक, प्रवासी श्रमिकों को पहुंचाने के लिए गुजरात के बाद केरल सबसे अधिक ट्रेनें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि ट्रेनों में सवार होने से पहले यात्रियों की समुचित जांच की जा रही है। श्रमिक विशेष ट्रेनों में 1,200 की जगह 1,700 यात्रियों को ले जाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके। अब तक रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों पर होने वाले खर्च का एलान नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया है कि प्रति सेवा पर रेलवे करीब 80 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
 

श्रमिक ट्रेन पकड़ने के लिए चला 30 किमी, मौत

मुंबई से सटे ठाणे में राजस्थान के एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम हरीश चंदर शंकरलाल (45) भयंदर से 30 किमी दूर वासी रोड रेलवे स्टेशन के लिए पैदल निकला। उसे श्रमिक ट्रेन से राजस्थान लौटना था। लेकिन, रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले वह अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

 
बंगाल: 24 श्रमिकों को विशेष ट्रेन से उतारा

एक श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार 24 यात्रियों को पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया। यात्रियों को पुरुलिया जाना था, लेकिन बंगलूरू से चली इस विशेष ट्रेन का पुरुलिया में ठहराव नहीं था। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने इन यात्रियों को आसनसोल रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद सभी लोगों को बस से आसनसोल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed