फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 lakh active corona patients in the country for first time, government stopped export of Remedisvir injection

कोरोना ने बढ़ाई चिंता : पहली बार देश में 11 लाख सक्रिय मरीज, रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक

Mon, 12 Apr 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Apr 2021 03:25 AM IST
सार

  • चिंता: एक दिन में 800 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत
  • राहत: एक दिन में सबसे ज्यादा 90,584 लोगों को छुट्टी दी गई
  • उम्मीद: अक्तूबर तक पांच और टीके, स्पुतनिक को 10 दिन में मंजूरी संभव

विज्ञापन
11 lakh active corona patients in the country for first time, government stopped export of Remedisvir injection
कोरोना से हुई मौत... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में पहली बार एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, छह महीने में दूसरी बार 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस बीच, देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 11,08,087 पर पहुंच गई, जो कोरोना की शुरुआत से अब तक की सर्वाधिक है। इससे पहले बीते साल 18 सितंबर को 10,17,754 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


वहीं, केंद्र सरकार ने कोरोना मरीजों को दिए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत को देखते हुए इसके निर्यात पर रोक लगा दी। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का भी निर्यात नहीं हो सकेगा। देश को अक्तूबर तक पांच और नए कोरोना टीके मिलने की भी उम्मीद है, जबकि रूसी टीके स्पूतनिक-5 के उपयोग को अगले 10 दिन में आपातकालीन मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते एक दिन में 1,52,879 लोग संक्रमित हुए हैं, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। देश में कुल 1,33,58,805 संक्रमित हो गए हैं। इस एक दिन में 839 लोगों की संक्रमण से मौत दर्ज की गई। इससे पहले पिछले वर्ष 16 अक्तूबर को एक दिन में 895 लोगों की मौत हुई थी। इनके अलावा, एक दिन में 90,584 मरीज स्वस्थ घोषित हुए। यह भी एक दिन में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ठीक होने की दर घटकर 90.44 फीसदी हो गई है। 10 राज्यों में एक दिन में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। फिलहाल देश में सक्रिय दर 8.29 फीसदी है। पिछले एक दिन में 61,456 सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र एक करोड़ टीके के आंकडे़ को छूने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य में रविवार दोपहर तक लोगों को 1,00,38,421 खुराक दी जा चुकी है।

पहली बार 11 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले
हर दिन नए मामले बढ़ने से सक्रिय केस भी पहली बार 11,08,087 तक पहुंच चुके हैं। अभी तक देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज 18 सिंतबर 2020 को 10,17,754 थे। इसी के साथ ही देश में कोरोना की सक्रिय दर 8.29 फीसदी है। पिछले एक दिन में 61,456 सक्रिय मामले बढ़े हैं।

ड्रग्स इंस्पेक्टरों को इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के आदेश
यह इंजेक्शन बनाने वाली सभी घरेलू कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर स्टॉकिस्ट और डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम डिस्प्ले करने की सलाह दी गई है। ड्रग्स इंस्पेक्टर और दूसरे अधिकारियों को भंडारण की जांच करने और कालाबाजारी रोकने के आदेश दिए गए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स कंपनियों के साथ संपर्क में है, ताकि रेमडेसिविर के उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

अगस्त में मिल सकती है दो टीकों को मंजूरी
सब कुछ ठीक रहा तो जॉनसन और जॉनसन (बॉयो-ई) अगस्त तक उपलब्ध हो सकता है। जाइडस कैडिला भी अगस्त में तैयार हो सकती है। नोवावैक्स (सीरम) सितंबर तक और नजल वैक्सीन(भारत) अक्तूबर तक उपलब्ध हो सकती है। सरकार टीकों के निर्माण में तेजी लाने के लिए अनुंसधान, विकास और क्लीनिकल ट्रायल में बिना किसी कटौती के हरसंभव प्रयास कर रही है।

कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है टीका उत्सव: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा, टीका उत्सव कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है। 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले जयंती से शुरू हुआ टीका उत्सव 14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा। इसमें व्यक्तिगत के साथ-साथ सामाजिक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखना है। 

यूपी: 500 से ज्यादा मामलों वाले जिलों में 30 तक नाइट कर्फ्यू, 12वीं तक स्कूल बंद
यूपी में जिन जिलों में 500 से ज्यादा मामले हैं, वहां अब नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। फिलहाल 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश हैं। इसके अलावा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल भी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। साथ ही 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल भी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसके बाद समीक्षा करके आगे का फैसला लिया जाएगा। यूपी में बीते एक दिन में 15,353 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 71,241 हो गई है। 

महाराष्ट्र में टीकाकरण एक करोड़ पार
महाराष्ट्र में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। एक करोड़ के आंकडे़ को छूने वाला वह पहला राज्य बन गया है। राज्य में रविवार दोपहर तक लोगों को 1,00,38,421 खुराक दी जा चुकी है। यहां 16 जनवरी से ही टीकाकरण की शुरुआत हो गई थी।

महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद लग सकता है लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कोरोना टास्क फोर्स की बैठक की। टास्क फोर्स ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की सिफारिश की है। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि कैबिनेट की बैठक के बाद लॉकडाउन के बारे में ठोस निर्णय लिया जाएगा।

टीके की कमी को देखते हुए केंद्र कर रहा उत्पादन बढ़ाने की तैयारी
कोरोना के बढ़ते मामलों और राज्यों से कोविड-19 के टीके की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार इसका उत्पादन कई गुना बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष अक्तूबर तक भारत को पांच अन्य निर्माताओं से टीके मिलने की उम्मीद है। देश में इस समय कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीके का निर्माण हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि अब हमें इस वर्ष की तीसरी तिमाही यानी सितंबर-अक्तूबर के अंत तक पांच और टीके मिलने की उम्मीद है। ये वैक्सीन हैं, स्पुतनिक-5(डॉ. रेड्डी के साथ मिलकर), जॉनसन एंड जॉनसन (बॉयोलॉजिकल ई के साथ), नोवावैक्स (सीरम इंडिया के साथ), जाइडस कैडिला और भारत बॉयोटेक इंट्रा नजल। देश में किसी भी वैक्सीन को अनुमति देने से पहले उससे सुरक्षा व प्रभाव को परखना सरकार की प्राथमिकता है। उसके बाद ही किसी वैक्सीन के आपातकालीन प्रयोग की अनुमति दी जाएगी।

कोरोना में तेजी के बीच शवों से पटे गुजरात के श्मशान

कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के बीच गुजरात के श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए बड़ी तादाद में शवों को लाया जा रहा है। लंबी प्रतीक्षा के कारण लोगों को खुले मैदान में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। सूरत नगर निगम के कर्मचारियों ने रोशनी की व्यवस्था की है ताकि रात में भी शवों का दाह संस्कार किया जा सके।

गुजरात के खासकर चार शहरों सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा और राजकोट में लगातार शवों को लाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा शवों को स्थान देने के लिए श्मशानों की सीमा को बढ़ाया जा रहा है।  लोगों के तेजी से कोरोना के शिकार होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली बार एक दिन में कोरोना के 49 मरीज 5 मई, 2020 को आए थे, जब कोरोना की पहली लहर चरम पर थी।

नागपुर में रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कमी, गडकरी ने सन फॉर्मा से मांगे 10 हजार इंजेक्शन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कमी हो गई है। इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दवा कंपनी सन फार्मा के प्रमुख को फोन करके उनसे नागपुर में रेमेडिसिवर के 10 हजार इंजेक्शन की व्यवस्था करने की अपील की है। कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज में रेमेडिसिवर को महत्वपूर्ण एंटी वायरल माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed