फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 chairs to be set up in universities in the name of 10 women scientists including Karve

कर्वे समेत 10 महिला वैज्ञानिकों के नाम पर विश्वविद्यालयों में स्थापित होंगी 11 पीठ

Sun, 01 Mar 2020 05:29 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Mar 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
11 chairs to be set up in universities in the name of 10 women scientists including Karve
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विज्ञान और शोध के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रख्यात महिला वैज्ञानिकों के नाम से दस विश्वविद्यालयों में 11 पीठ स्थापित होंगी।

विज्ञापन


महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, प्रसिद्ध मानव विज्ञानी इरावती कर्वे, कायटोजेनेटिसिस्ट अर्चना शर्मा, वनस्पति विज्ञानी जानकी अम्माल, आर्गेनिक साइंटिस्ट दर्शन रंगनाथन, रसायन विज्ञानी आसिमा चटर्जी, डॉ. कादंबिनी गांगुली, मौसम विज्ञानी अन्ना मणि, इंजीनियर राजेश्वरी चटर्जी, गणितज्ञ रमन परिमला, भौतिक विज्ञानी विभा चौधरी तथा बायो मेडिकल शोधकर्ता कमल रानादिवे के नाम पर इन पीठाें की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुए इस फैसले की जानकारी देते हुए ईरानी ने कहा, इन पीठों का गठन न केवल महिला वैज्ञानिकों के विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को सम्मान देगा, बल्कि इससे महिलाओं को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित में बड़ी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी। ईरानी ने इस फैसले के लिए विज्ञान मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed