फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 candidates who took CAT 2018 exam made it to the 100 percentile club, all are male

100 प्रतिशत कैट क्लब में 11 इंजिनियरों ने बनाई जगह, एक भी महिला शामिल नहीं

Sun, 06 Jan 2019 09:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Jan 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
11 candidates who took CAT 2018 exam made it to the 100 percentile club, all are male
सांकेतिक तस्वीर

2018 में दो लाख उम्मीदवारों ने आईआईएम में प्रवेश के लिए कैट की परीक्षा दी थी। उसमें से 11 उम्मीदवार 100 प्रतिशत के क्लब में शामिल हुए हैं। यह सभी पुरुष इंजीनियर हैं कोई भी महिला इस क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रही है। जबकि पिछले साल दो लड़कियों और दो नॉ़न इंजीनियर उम्मीदवार इस क्लब में शामिल होने में सफल रहे थे। 

विज्ञापन


पहली बार परीक्षा देने वाले चार ट्रांसजेंडर्स को आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम कोझिकोड से फोन आया था। जिसमें से दो को शॉर्टलिस्ट किया गया है। महाराष्ट्र के पास डिस्टिंकशन (श्रेष्ठता) है, उसके सात उम्मीदवार 100 प्रतिशत अंक लाए हैं। इसके अलावा दो छात्र पश्चिम बंगाल के जाधवपुर विश्वविद्यालय से और दो कोझिकोड और बिहार से हैं। इस साल सबसे ज्यादा संख्या में लड़कियों ने कैट की परीक्षा दी थी लेकिन उनमें से कोई भी 100 प्रतिशत के क्लब में अपनी जगह नहीं बना पाई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सात टॉपर्स में से तीन कोचिंग क्लास के टीचर्स हैं जिसमें पैट्रिक डिसूजा और सुनीता खुम्बाट शामिल हैं। इन सभी ने कैट की परीक्षा इसके बदले हुए पैटर्न को समझने के लिए दी थी। राज्य से 100 प्रतिशत क्लब में जगह बनाने वाले दूसरे छात्रों के नाम हैं- अमित बिक्रम, जगेश गोलवाला, रौनक मजूमदार और रितेश मनचंदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप 11 की सूची में एक उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे के अंतिम वर्ष का छात्र जगेश गोलवाला है। रौनक मजूमदार आईआईटी कानपुर का एल्युमनाई और ठाणे का रहने वाला है। टॉप 21 की बात करें तो उसमें भी सभी पुरुष हैं जिन्होंने 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनमें से 19 इंजीनियर हैं। प्रत्येक आईआईएम ने अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपी) के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की है।


पोवाल इंस्टीट्यूट और दूसरे इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट जैसे कि वीजेटीआई और आईसीटी के छात्रों ने इस साल 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यदि अंकों को देखें तो परिणाम इस साल 10-12 प्रतिशत नीचे गिरा है। इस साल 155 उम्मीदवारों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं जबकि पिछले साल यह संख्या 174 थी। इसी तरह का ट्रेंड 98.95 और 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों में देखा गया है। एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के चीफ मेंटर हेमंग पंचमटिया ने कहा, 'क्वांटम सेक्शन काफी मुश्किल था जिसकी वजह से अंकों में गिरावट आई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed