फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   10th 12th CBSE Exam 2021: CBSE postponed the application date for private students till 25 February

10वीं, 12वीं परीक्षा: प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने 25 फरवरी तक बढ़ाई आवेदन की तारीख

Sat, 13 Feb 2021 02:02 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
10th 12th CBSE Exam 2021: CBSE postponed the application date for private students till 25 February
CBSE - फोटो : social media

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार को बढ़ा दी। पहले अंतिम तारीख पहले 22 फरवरी थी जो अब 25 फरवरी कर दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख को अब और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। दसवीं-बारहवीं के छात्रों के यह जरूरी खबर है। सीबीएसई ने पहले ही प्रायोगिक परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने का छात्रों को एक और मौका मिला है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के व्यक्तिगत छात्रों को अब पंजीकरण कराकर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। स्पेशल विंडो 22 फरवरी से खुलेगी, इस पर 25 फरवरी तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्र के मुताबिक, कई प्राइवेट छात्र कोरोना महामारी के चलते पंजीकरण नहीं करा पाने से निराश थे। ऐसे छूटे छात्रों के लिए अब सीबीएसई ने एक मौका दिया है। इसके लिए छात्रों को सीबीएसई की वेबसाइट पर पंजीकरण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण वही छात्र कर सकते हैं जिन्होंने पिछली बार पंजीकरण कराया हो और रोल नंबर भी आवंटित हुआ हो, लेकिन परीक्षा न दे सके हों या फेल हुए हों। आवेदन की हार्ड कॉपी को कहीं जमा नहीं करना हैै। 25 फरवरी शाम पांच बजे तक ही आवेदन किए जा सकते हैं। 22 फरवरी को वेबसाइट पर आवेदन शुरू होंगे। सीबीएसई बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed