{"_id":"61b76d5d61d6ef40756a1a34","slug":"1034-terrorist-attacks-in-the-country-in-last-three-years-told-government-jammu-kashmir-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack: बीते तीन साल में देश में ज्यादातर आतंकी हमले जम्मू-कश्मीर में, सरकार ने संसद में दी थी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terrorist Attack: बीते तीन साल में देश में ज्यादातर आतंकी हमले जम्मू-कश्मीर में, सरकार ने संसद में दी थी जानकारी
Mon, 13 Dec 2021 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:27 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर सोमवार को कायराना हरकरत को अंजाम दिया है। श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवन में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। हमले में दो जवान शहीद और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। इस रिपोर्ट में पढ़िए पिछले तीन साल में देश में हुए आतंकी हमलों का लेखा-जोखा...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद यहां हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं। इस हमले में आतंकवादियों ने पुलिस की एक बस पर गोलीबारी कर दी। इसमें दो जवान शहीद हुए हैं और 12 घायल हुए हैं। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान हुए आतंकी हमलों के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पिछले तीन वर्षों के दौरान पूरे देश भर में कुल 1034 आतंकवादी हमले हुए हैं। इन हमलों में कुल 177 जवान शहीद हुए। इनमें से 1033 हमले सिर्फ जम्मू-कश्मीर में हुए हैं जबकि एक हमला दिल्ली में हुआ है। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद के शीत कालीन सत्र के पहले दिन एक लिखित प्रश्न के जवाब में दी थी।
विज्ञापन
2019 में सभी आतंकी हमले जम्मू-कश्मीर में हुए थे
बीती 30 नवंबर को राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा के एक सवाल के लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने बताया था कि 2019 में देशभर में कुल 594 आतंकवादी हमले हुए थे। यह सभी जम्मू-कश्मीर में हुए। 2020 के दौरान देश भर में कुल 244 आतंकवादी हमले हुए और यह सारे हमले भी जम्मू-कश्मीर में ही हुए।
विज्ञापन
2021 में आतंकवादी हमलों की कुछ ऐसी है स्थिति
रक्षा राज्य मंत्री ने बताया था कि साल 2021 में अब तक (30 नवंबर 2021 तक) देश में कुल 196 आतंकवादी हमले हुए हैं। इनमें से 195 हमले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हुए हैं जबकि एक हमला नई दिल्ली में हुआ है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान पंजाब ओर देश के अन्य राज्यों में कोई आतंवादी हमला नहीं हुआ।