{"_id":"5efa06318ebc3e42dc3a421d","slug":"103-year-old-man-wins-battle-from-corona-in-maharashtra-was-in-icu-for-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में 103 वर्षीय व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग, 20 दिनों तक आईसीयू में थे भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में 103 वर्षीय व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग, 20 दिनों तक आईसीयू में थे भर्ती
Mon, 29 Jun 2020 08:48 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक 103 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को कोरोना से जंग जीत ली और ठीक होकर अस्पताल से छूट गए। डॉ. समीर सोहोनी के अनुसार, 103 वर्षीय व्यक्ति के 85 वर्षीय भाई भी वायरल संक्रमण से उबरने के रास्ते पर है और जल्द ही उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 103 वर्षीय मरीज का जन्म 1917 में स्पेनिश फ्लू महामारी से ठीक एक साल पहले हुआ था, जिसे हाल के इतिहास में सबसे गंभीर बताया गया है।
डॉ. सोहोनी ने कहा कि सिद्धेश्वर तलाओ इलाके के ये निवासी, एक महीने पहले कोविड-न्यूमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद वे 20 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे और फिर पूरी तरह से संक्रमण से उबर गए और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन