फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10247 women officers are in Indian Army, sripad nayak gave information in Rajya Sabha

भारतीय सेना में 10,247 महिला ऑफिसर, सर्वाधिक 6,868 महिला अधिकारी थल सेना में कार्यरत

Tue, 26 Nov 2019 04:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Nov 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
10247 women officers are in Indian Army, sripad nayak gave information in Rajya Sabha
Women in Indian Army

भारतीय सेना में इस समय 10,247 महिला अधिकारी देश की सेवा कर रही हैं। इनमें से सर्वाधिक 6,868 महिला अधिकारी थल सेना में कार्यरत हैं। यह जानकारी सोमवार को रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में दी।

विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि थलसेना के बाद वायुसेना में 2,302 महिला अधिकारी कार्यरत हैं। भारतीय नौसेना में 1,077 महिला अधिकारी नियुक्त हैं। इसके अलावा एक अन्य प्रश्न केे जवाब में उन्हाेंने बताया कि अगले वर्ष मार्च में ‘मिलन 2020’ नाम से नौसेना सैन्य अभ्यास आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें मित्र राष्ट्रों के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। खासतौर से हिंद महासागर क्षेत्र में आपसी संवाद, क्षमता विकास, जलीय सीमा पर जागरुकता, प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग आदि पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


41 देशों को आमंत्रण

श्रीपद नाइक ने बताया कि भारत के साथ रक्षा सहयोग करने वाले दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के 41 देशों को इस सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिए गए हैं।



इनमें इंडोनेशिया, फ्रांस, मोजाम्बिक, सूडान, इस्राइल, कतर, थाइलैंड, मलयशिया, ऑस्ट्रेलिया, सोमालिया, कीनिया, मिस्र, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, न्यूजीलैंड, यूएसए, यूके, जापान, तंजानिया, कोमोरोस, मालदीव्ज, ब्रूनेई, फिलिपींस, सउदी अरब, ओमान, मॉरिशस, कंबोडिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, कुवैत, ईरान, मेडागास्कर, बांग्लादेश, रूस, इरीट्रिया, जिबोती, बहरीन, यूएई और सेशल्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed