फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   101 former bureaucrats write letter to chief ministers about Muslim oppression

101 पूर्व नौकरशाहों ने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख उठाया मुस्लिम उत्पीड़न का मामला

Sat, 25 Apr 2020 07:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Apr 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
101 former bureaucrats write letter to chief ministers about Muslim oppression
जामा मस्जिद (फाइल फोटो) - फोटो : Pexels.com

देश के 101 पूर्व नौकरशाहों ने पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण के इस दौर में मुस्लिमों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाया है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को लिखे पत्र में कहा कि देश के कुछ हिस्सों से मुस्लिम उत्पीड़न की खबरें आई हैं। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के बाद ऐसी खबरें ज्यादा आईं।

विज्ञापन


पत्र में सरकारी निर्देशों की अनदेखी कर जलसा करने पर तब्लीगी जमात की निंदा की गई है। हालांकि इसके आधार पर मीडिया के एक वर्ग ने इसे सांप्रदायिक रंग देना शुरू कर दिया, जो पूरी तरह गैर-जिम्मेदार और निंदनीय है।
विज्ञापन


महामारी के चलते बने असुरक्षा के माहौल को कई जगहों पर मुस्लिम के खिलाफ इस्तेमाल किया गया। हम किसी सियासी विचारधारा से नहीं जुड़े हैं, बल्कि ऐसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिनका संविधान पर असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना भेदभाव के हो मदद

पत्र में अनुरोध किया है कि वे जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दें कि राज्य में किसी समुदाय का बहिष्कार न हो। साथ ही सभी सुविधाएं बिना भेदभाव के मिले। पत्र लिखने वालों में पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर, पूर्व आईपीएस एएस दुलत तथा जूलियो रिबेरियो, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह, नजीब जंग और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी शामिल हैं।

कोई भेदभाव नहीं

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में सारा देश एकजुट है और सभी स्वास्थ्यकर्मी और प्रशासन बिना किसी भेदभाव के इस लड़ाई में मदद कर रहा है।
- शाहनवाज हुसैन, प्रवक्ता भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed