{"_id":"644c54bba133bbc1840918d3","slug":"100th-edition-of-pm-modi-radio-program-mann-ki-baat-will-be-broadcast-across-4-lakh-centers-across-the-country-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat @100: चार लाख केंद्रों पर प्रसारण, भाजपा के सभी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mann Ki Baat @100: चार लाख केंद्रों पर प्रसारण, भाजपा के सभी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी लेंगे हिस्सा
Sat, 29 Apr 2023 04:51 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:51 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को बताया कि हर विधानसभा में करीब 100 से अधिक स्थानों पर मन की बात के प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का प्रसारण देशभर में 4 लाख केंद्रों पर किया जाएगा। 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को बताया कि हर विधानसभा में करीब 100 से अधिक स्थानों पर मन की बात के प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक और चुने हुए जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सिविल सोसायटी, विभिन्न सामाजिक संगठन और अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में प्रवासी भारतीय भी इस कार्यक्रम को सुनेंगे। गौतम ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता देश के विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सांसदों, विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
शतकीय संस्करण को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों व चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है। सभी सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा भी हुए थे शामिल
पूरी तरह से अराजनीतिक इस कार्यक्रम में 27 जनवरी 2015 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी पीएम मोदी के साथ शिरकत की थी। एक सर्वे के अनुसार, इस कार्यक्रम से देश के करीब 96 फीसदी लोग परिचित हैं।
अक्तूबर 2014 में शुरुआत इस कार्यक्रम का सबसे पहले प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को हुआ था। उस समय से यह हर महीने प्रसारित होता है। इसे 52 भारतीय भाषाओं, बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है।