{"_id":"6391d306ed8fb61b666a5f25","slug":"1000-bru-militants-to-surrender-arms-in-hailakandi-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: पूर्वोत्तर में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, एक हजार ब्रू उग्रवादी डालेंगे हथियार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: पूर्वोत्तर में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, एक हजार ब्रू उग्रवादी डालेंगे हथियार
Thu, 08 Dec 2022 05:35 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:35 PM IST
सार
Assam: केंद्र, मिजोरम व त्रिपुरा की सरकारों और मिजोरम ब्रू विस्थापित पीपुल्स फोरम (एमबीडीपीएफ) ने 2018 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और मुख्यधारा में लौटने के लिए संगठनों के साथ बातचीत शुरू की थी।
विज्ञापन
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के हैलाकांडी जिले में 12 दिसंबर को एक औपचारिक समारोह में करीब 1000 ब्रू उग्रवादी हथियार डाल देंगे और मुख्यधारा में लौट आएंगे। हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक नबनीत महंत ने गुरुवार को कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट ऑफ बराक वैली (UDLFBV) और ब्रू रिवोल्यूशनरी आर्मी ऑफ यूनियन (BRAU) के सदस्य औपचारिक रूप से मिजोरम के साथ राज्य की सीमा से 28 किलोमीटर दूर कतलीचेरा में अपने हथियार डालेंगे।
विज्ञापन
असम विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दायमारी और जल संसाधन व संसदीय मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में हैलाकांडी, कछार और करीमगंज जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्र, मिजोरम और त्रिपुरा की राज्य सरकारों और मिजोरम ब्रू विस्थापित पीपुल्स फोरम (एमबीडीपीएफ) ने 2018 में ब्रू परिवारों के देश लौटने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और मुख्यधारा में लौटने के लिए संगठनों के साथ बातचीत शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक दोनों उग्रवादी संगठन 90 के दशक में असम-मिजोरम के सीमावर्ती क्षेत्रों में, विशेष रूप से हैलाकांडी जिले में सक्रिय थे, और इन पर भाजपा नेता प्रतुल देब की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था।
विज्ञापन