{"_id":"623420ff6c81b10aeb33b945","slug":"100-years-of-daily-mathrubhumi-media-capable-of-bringing-positive-change-in-society-pm-modi-praised","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मातृभूमि' के 100 वर्ष : मीडिया समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम, पीएम मोदी ने की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मातृभूमि' के 100 वर्ष : मीडिया समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम, पीएम मोदी ने की तारीफ
Fri, 18 Mar 2022 11:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 18 Mar 2022 11:34 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मलयालम दैनिक के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग, फिटनेस और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लोकप्रिय बनाने में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के कार्यक्रम में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी समारोह में देश के मीडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा है कि मीडिया कितना सकारात्मक प्रभाव समाज में ला सकता है। स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है। हर मीडिया हाउस ने इस मिशन को पूरी ईमानदारी से लिया।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मलयालम दैनिक के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग, फिटनेस और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लोकप्रिय बनाने में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर 'मातृभूमि' का उदय भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने के लिए हुआ था। मातृभूमि ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे देश के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' का प्रकाशन 18 मार्च, 1923 से आरंभ हुआ था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सामाजिक सुधारों तथा विकास संबंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने में यह दैनिक अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और साथ ही वह राष्ट्रीय हितों के मुद्दों को भी उजागर करता रहा है। मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित अखबारों में से एक है और आज भी इसकी महत्ता बनी हुई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 'मातृभूमि' के 15 संस्करण और 11 पत्र-पत्रिकाएं हैं। इसके अलावा 'मातृभूमि बुक्स' प्रभाग विस्तृत सम-सामयिक विषयों पर पुस्तकों का प्रकाशन करता है।