{"_id":"5f1c4d388ebc3e63ab02b96a","slug":"100-year-old-woman-who-recovered-from-coronavirus-in-karnataka-said-covid-19-is-like-common-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आम जुकाम की तरह है कोरोना', वायरस से ठीक होने वाली 100 साल की बुजुर्ग महिला ने बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'आम जुकाम की तरह है कोरोना', वायरस से ठीक होने वाली 100 साल की बुजुर्ग महिला ने बताया
Sat, 25 Jul 2020 08:48 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
100 साल की बुजुर्ग महिला हॉलम्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को मात देने वालीं कर्नाटक की एक 100 साल की बुजुर्ग महिला ने बताया कि यह वायरस आम जुकाम की तरह है। कर्नाटक के बेल्लारी जिले के हुविना हदगाली शहर की निवासी 100 वर्षीय महिला इस महीने की शुरुआत कोरोना वायरस पाजिटिव पाई गईं थीं।
विज्ञापन
100 साल की बुजुर्ग महिला हॉलम्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया। नियमित भोजन के साथ, मैं रोजाना एक सेब भी खा रही था। डॉक्टर मुझे दवाई और इंजेक्शन दे रहे हैं और मैं अब स्वस्थ हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक आम जुकाम की तरह है। महिला का बेटा, उनकी बहू और पोता भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। उन सभी का घर पर ही इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उनका बेटा ने एक बैंक में काम करता है और तीन जुलाई को कोरोना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि बेटे के पॉजिटिव मिलने के बबाद हॉलम्मा 16 जुलाई को पॉजिटिव पाई गईं। उसके बाद 100 वर्षीय महिला का इलाज किया गया 22 जुलाई उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।
बता दें कि कर्नाटक में आज कोरोना संक्रमण के 5072 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 90,942 हो गई है, जिनमें 55,388 सक्रिय मामले हैं और 1796 लोगों की मौत हुई है।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,36,861 हो गई है। जिनमें से 4,56,071 सक्रिय मामले हैं, 8,49,432 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है।