फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 trees to be cut for Gopinath Munde memorial

गोपीनाथ मुंडे के स्मारक के लिए काटे जाएंगे 100 पेड़

Sat, 14 Dec 2019 02:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Dec 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
100 trees to be cut for Gopinath Munde memorial
गोपीनाथ मुंडे - फोटो : social media

औरंगाबाद जिले में भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का स्मारक बनाने के लिए 100 से अधिक पेड़ों पर आरी चलाई जा सकती है। महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्थानीय निकाय से 110 पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पेड़ों को काटकर औरंगाबाद में दिवंगत नेता मुंडे का स्मारक बनाया जाएगा। मुंडे का स्मारक जालना रोड पर प्रस्तावित है और यह जमीन राज्य सरकार के दुग्ध योजना विभाग की है।
विज्ञापन


विजय पाटिल नाम के एक अधिकारी ने कहा, ‘पीडब्ल्यूडी ने 110 पेड़ों को काटने के लिए अनुमति मांगी है। इसको लेकर एक पत्र प्राप्त हुआ है। हम इस आवेदन को औरंगाबाद नगर निगम की वृक्ष समिति को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे नगर निगम इस पर निर्णय लेगा।’ पिछले महीने सत्ता में आने के बाद शिवसेना नीत सरकार ने मुंबई के आरे कालोनी में मेट्रो शेड बनाने पर रोक लगा दी थी। यह मुंबई का ग्रीन बेल्ट (हरित क्षेत्र) है, जहां इस परियोजना के लिए 2,000 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं।

इसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के प्रस्तावित स्मारक के लिए 1,000 पेड़ काटे जाएंगे। यह स्मारक सिडको क्षेत्र में प्रियदर्शनी गार्डन में प्रस्तावित है। पिछले दिनों


शिवसेना नेता और औरंगाबाद के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने पिता का स्मारक बनाने के लिए पेड़ काटे जाने के खिलाफ मौखिक आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed