{"_id":"6268e92012742a6678481775","slug":"10-year-old-delhi-boy-on-2-500-km-cycling-expedition-to-spread-message-of-netaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणादायी : 10 साल का अरब 2500 किमी की साइकिल यात्रा पर निकला, जनता को दे रहा नेताजी का संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रेरणादायी : 10 साल का अरब 2500 किमी की साइकिल यात्रा पर निकला, जनता को दे रहा नेताजी का संदेश
Wed, 27 Apr 2022 12:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, अलीपुरद्वार
पीटीआई, अलीपुरद्वार
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:26 PM IST
सार
छठी कक्षा में पढ़ने वाले अरब ने 14 अप्रैल को मणिपुर के मोइरांग से अपनी यात्रा शुरू की है। यहीं पर नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी (INA) ने 14 अप्रैल 1944 को तिरंगा लहराया था।
विज्ञापन
दिल्ली का अरब भारद्वाज साइकिल से 2500 किलोमीटर के सफर पर निकला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस उम्र में बच्चे आमतौर पर टेलीविजन पर कार्टून देखने व मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने में व्यस्त होते हैं, उस उम्र में दिल्ली का 10 साल का अरब भारद्वाज साइकिल से 2500 किलोमीटर के सफर पर निकला है। अपनी इस यात्रा के जरिए वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संदेश देकर लोगों में देशप्रेम का अलख जगा रहा है।
विज्ञापन
छठी कक्षा में पढ़ने वाले अरब ने 14 अप्रैल को मणिपुर के मोइरांग से अपनी यात्रा शुरू की है। यहीं पर नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी (INA) ने 14 अप्रैल 1944 को तिरंगा लहराया था। अरब मंगलवार को अपने सफर के तहत पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचा। उसके साथ उसके डॉक्टर पिता अतुल एम. भारद्वाज भी हैं।
विज्ञापन
अरब ने कहा कि वह भारत की स्वतंत्रता के लिए नेताजी के संघर्ष व योगदान से प्रेरित है। उसने कहा कि जब मैं कक्षा दूसरी में था, मेरे दादाजी ने मुझे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में कहानियां सुनाना शुरू किया था। उन्होंने मुझे देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कई किताबें पढ़ने को दीं। इससे मैं नेताजी और देश के लिए उनकी लड़ाई से प्रेरित हुआ। देश की आजादी के 75वें साल और नेताजी की 125वीं जयंती पर मैं कुछ करना चाहता था।
विज्ञापन
अरब ने कहा कि उनके परिवार ने उनके पिता के साथ साइकिल यात्रा पर जाने के विचार का समर्थन किया। यह अभिया दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा। इसका मकसद राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है। अरब ने कहा कि वह भविष्य में सेना में शामिल होना चाहता है। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं।