फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 second 10 second ' TAP TO UNMUTE Congress Meeting Today | Congress High Command Arrives For CWC Meeting

Congress: CWC मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता बोले- राहुल से नेता विपक्ष बनने का अनुरोध किया, वह सोचकर देंगे जवाब

Sat, 08 Jun 2024 04:07 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jun 2024 04:07 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के बाद नई दिल्ली में शनिवार को पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक नई दिल्ली में हुई। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि  राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। राहुल ने इसके बारे में सोचकर जवाब देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
10 second  10 second ' TAP TO UNMUTE Congress Meeting Today | Congress High Command Arrives For CWC Meeting
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। यहां कांग्रेस ने चुनाव नतीजों की समीक्षा की, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सर्वसमिति से राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। हालांकि राहुल ने पद संभालने को लेकर सोचकर जवाब देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


जानिए कांग्रेस की CWC बैठक के बाद नेताओं ने क्या कहा?

कांग्रेस की CWC बैठक के बाद पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। यह CWC की भावना है। CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया गया। राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। जिस पर राहुल ने जवाब दिया कि वे इस बारे में सोचेंगे।"

वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी के नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद देने के प्रस्ताव पर वाले बयान पर कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमको इससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है।’ 

‘अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन ना करने वाले राज्यों की समीक्षा होगी’

वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर जयराम रमेश ने कहा, ‘जिन राज्यों में परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो कि कमतर प्रदर्शन करने वाली सीटों पर चुनाव परिणामों की समीक्षा करके जल्द ही रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी। 


प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जवाब दिया, ‘केवल अंतरराष्ट्रीय नेताओं को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया है, हमारे नेताओं को अभी तक कोई भी न्योता नहीं दिया गया। अगर इंडिया गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया जाता है तो हम इस पर विचार करेंगे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed