{"_id":"5b671b8f4f1c1bab7d8b68e5","slug":"10-killed-38-injured-in-two-accidents-in-kutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छ में दो अलग-अलग हादसों में 10 की मौत, 38 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कच्छ में दो अलग-अलग हादसों में 10 की मौत, 38 लोग घायल
भाषा, गांधीधाम
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कच्छ जिले में दो अलग अलग हादसों में आज दस लोगों की मौत हो गयी और 38 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि कच्छ के रापड़ तालुका में अदेसर पुलिस जांच चौकी के नजदीक पुलिस बस के वैन को टक्कर मारने से उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तड़के हुए हादसे में 35 लोग घायल हो गये जिनमें से 17 की हालत गंभीर है। एक अन्य घटना के बारे में मनकुवा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि नखत्राना तालुका के देशालपुर गांव के करीब तेज गति से आ रहे ट्रक की टक्कर में आटोरिक्शा में सवार छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोगों ने भुज के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन