फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 IAS officers posted to monitor Telangana's drinking water supply in summer

Telangana: गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार ने कसी कमर, निगरानी के लिए तैनात किए 10 आईएएस अधिकारी

Thu, 04 Apr 2024 04:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Apr 2024 04:45 PM IST
सार

Telangana: तेलंगाना सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि विशेष अधिकारियों को जिला कलेक्टरों और राज्य स्तरीय विभागों के साथ समन्यव करने के लिए तुरंत जिलों का दौरा करना चाहिए और जुलाई 2024 के अंत तक पेयजल की स्थिति की निगरानी करनी चाहिए।

विज्ञापन
10 IAS officers posted to monitor Telangana's drinking water supply in summer
पेयजल आपूर्ति (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तापमान के स्तर में बढ़ोतरी के बीच तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की निगरानी के लिए भारतीय प्रशासन सेवा (आईएएस) के 10 अधिकारियों विशेष अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया है और उन्हें विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन

मुख्य सचिव शांति कुमारी की ओर से बुधवार को एक आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि विशेष अधिकारियों को जिला कलेक्टरों और राज्य स्तरीय विभागों के साथ समन्यव करने के लिए तुरंत जिलों का दौरा करना चाहिए और जुलाई 2024 के अंत तक पेयजल की स्थिति की निगरानी करनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि अधिकारी सभी ग्रामीण और शहरी परिवारों को प्रतिदिन पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव ने कुछ दिन पहले जिला कलेक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए निर्देश दिया था कि अगर किसी गांव में ताजे पानी की आपूर्ति में कोई व्यवधान आता है तो कृषि कुओं से किराए पर पानी निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि टैंकरों के जरिए भी पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी गांवों और वार्डों में बोरवेल की मरम्मत और फ्लशिंग का काम पूरा हो गया है। पानी की पाइप लाइन लीकेज को भी रोक दिया गया है।

विज्ञापन

'हैदराबाद में पीने के पानी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं'
इस  बीच, हैदराबाद महानगर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (एचएमडब्ल्यूएसएसबी) ने कहा कि शहर में पीने के पानी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शहर को हिमायत सागर और उस्मान सागर के दो जलाशयों के अलावा नागार्जुन सागर और येल्लमपल्ली परियोजनाओं, मंजीरा नदी और सिंगूर बांध से पानी की आपूर्ति की जा रही है। 

विज्ञप्ति में बोर्ड द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा गया है कि शहर में भूजल स्तर में गिरावट के कारण टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति की मांग बढ़ी है। यही बात भूजल विभाग ने भी बताई थी। बोर्ड के कर्मी पानी की आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर बुक करने वाले उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए चौबीसों को घंटे काम कर रहे हैं। 

इन इलाकों में बढ़ी पानी के टैंकरों की मांग
पानी के टैंकरो की मांग मुख्य रूप से मणिकोंडा, गालीबोवली, कोंडापुर, माधापुर, कुकटपल्ली, बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स में देखी जा रही है। विज्ञप्ति में कहा गया गया है कि सुनकीसला परियोजना का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है और इस साल दिसंबर में इसका उद्घाटन होने की संभावना है। इस परियोजना की परिकल्पना हैदराबाद की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed