{"_id":"5d65554c8ebc3e016842ffd3","slug":"10-dda-officials-dismissed-for-involvement-in-corrupt-activities-were","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने पर डीडीए के 10 अधिकारी बर्खास्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने पर डीडीए के 10 अधिकारी बर्खास्त
Tue, 27 Aug 2019 09:37 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मंगलवार को कहा कि उसने कथित रूप से भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल अपने दस अधिकारियों को बर्खास्त किया है। डीडीए के उपाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि इन 10 अधिकारियों में से कुछ को बर्खास्त करने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है और शेष अधिकारियों की बर्खास्तगी का आदेश बुधवार तक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
डीडीए ने मंगलवार को एक बयान में कहा, समूह बी के दस राजपत्रित और गैर-राजपत्रित अधिकारी कथित रुप से भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं और अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में मुकदमे या जांच का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन