फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 big things which pm modi highlights in thirty fifth mann ki baat programme

डेरा हिंसा पर PM नाराज, पढ़ें 'मन की बात' की 10 बड़ी बातें

Sun, 27 Aug 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 27 Aug 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
10 big things which pm modi highlights in thirty fifth mann ki baat programme
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 35वीं बार मन की बात के जरिए देशवासियों के सामने अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में ही डेरा हिंसा पर नाराजगी जताने से की और स्वच्छता जैसे कई बड़े मुद्दों का जिक्र किया। पीएम ने लोगों से अपील की और कहा कि वे देश की सेवा में आगे का हाथ बटाएं। आईए आपको बताते हैं पीएम मोदी के मन की बात की 10 बड़ी बातें...

विज्ञापन


1. पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरूआत में ही डेरा हिंसा पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये देश गौतम बुद्ध और गांधी की धरती है यहां हिंसा को कोई जगह नहीं दी जा सकती। पंचकूला हिंसा पर उन्होंंने साफ कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

2. मोदी ने कहा- इस तरह की हरकतों को न तो देश और न ही कानून बर्दाश्त करेगा। कानून दोषियों को सजा देकर रहेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

3. पीएम ने गणेशोत्सव के साथ-साथ केरल में मनाए जा रहे त्योहार ओणम पर शुभकामनाएं दी। इस बीच पीएम ने ईद-उल-जुहा की भी बधाई दी।
4. उन्होंने लोगों से अपील की गांधी जयंती से 15 दिन पहले ही स्वच्छता की मुहीम चलाएं। स्वच्छता ही सेवा है मुहीम इस कदर फैले कि गांधी जयंती पर पूरा देश चमकता दिखे। 5. पीएम ने लोगों के छोटे दुकानदारों के प्रति अड़ियल रवैये पर नाराजगी जताई।
6. पीएम ने कहा कि जब आप शोरूम में मोलभाव नहीं करते हैं, तो किसी छोटे दुकानदार से मोलभाव क्यों करते हैं?
7. 29 अगस्त को खेल दिवस के लिए भी पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेल के लिए जुड़ें।
8. शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षक बदलाव का संकल्प लें।
9. गुजरात बाढ़ पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘गुजरात में बीते दिनों बाढ़ आई। लेकिन बाढ़ का पानी जब चला गया तो वहां हालात और भी खराब हो गए।
10. जनधन योजना भारत ही नहीं पूरी दुनिया के आर्थिक पंडितों की चर्चा का विषय रहा है। इसके माध्यम से हमने 30 करोड़ लोगों को बैंक खातों से जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed