फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 Asiatic lions die one after another in 10 days in Gir forests, till now 21 lions dead

10 दिनों में 10 एशियाटिक शेरों की मौत, अब तक 21 ने गंवाई जान

Tue, 02 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Tue, 02 Oct 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
10 Asiatic lions die one after another in 10 days in Gir forests, till now 21 lions dead
asiatic lion of gir national park - फोटो : gujrattourism
गुजरात के अमरेली जिले में गिर वन के दलखनिया रेंज से बचाए गए 10 शेरों की जसधर पशु देखभाल केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले 11 शेर अपनी जान गंवा चुके थे। गुजरात वन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एशिया में शेरों की इस एकमात्र ठिकाने में 20 से 30 सितंबर के बीच एक के बाद एक कर शेर मरते गए हैं, जिससे वन्य जीव प्रेमी सकते में हैं। 12 सितंबर के बाद से मरने वाले शेरों की कुल संख्या 21 हो गई है। इससे पहले 12 से 19 सितंबर के बीच दलखनिया में 11 शेर अपने शावकों समेत मृत पाए गए थे।
विज्ञापन


सरकार ने स्वीकार किया कि विषाणु संक्रमण के कारण भी कुछ शेरों की मौत हुई है। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि कुछ शेरों की मौत के लिए जिम्मेदार विषाणु किस प्रकार के हैं, उनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खबरों के मुताबिक शेरों की मौत के बारे में बहुत डरावना सच सामने आया है। 12 से 16 सितंबर तक मरे 11 शेरों में से चार शेर कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से संक्रमित थे।

यह जानलेवा वायरस कुत्तों से जंगली जानवरों में फैला है। इस वायरस ने साल 1994 में तंजानिया के सेरेंगेटी रिजर्व में करीब 1000 शेरों का सफाया कर दिया था।

गौरतलब है कि दुनिया में एशियाटिक शेरों का एकमात्र आश्रय गिर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed