{"_id":"5af31f774f1c1b87028b8e60","slug":"1-5-lakh-security-forces-will-be-deployed-for-karnataka-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 4.96 करोड़ मतदाताओं की सुरक्षा में तैनात होंगे 1.5 लाख सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 4.96 करोड़ मतदाताओं की सुरक्षा में तैनात होंगे 1.5 लाख सुरक्षाकर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए करीब 1.5 लाख सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इसमें 50 हजार से अधिक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दक्षिणी राज्य में होने वाली चुनाव प्रक्रिया के दौरान कड़ी निगरानी रखने व शांति सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे अर्द्धसैनिक बलों से करीब 520 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य पुलिस के करीब एक लाख जवानों को सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल की एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। अधिकतर अर्द्धसैनिक बलों की कंपनी पहले ही कर्नाटक पहुंच चुकी है। 224 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए राज्य के करीब 4.96 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में 56,600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन