फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1.26 crore LPG cylinders booked within one month in Prime Minister Ujjwala, 85 lakh cyclinder delivered

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक महीने में 1.26 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की हुई बुकिंग, 85 लाख डिलीवरी पूरी

Sun, 12 Apr 2020 11:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 12 Apr 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
1.26 crore LPG cylinders booked within one month in Prime Minister Ujjwala, 85 lakh cyclinder delivered
ujjwala yojana - फोटो : pti

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। मजदूर और गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार की तरफ से कई छूट दी गई थीं। ऐसे में इस महीने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.26 करोड़ एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग हुई है। इस दौरान 85 लाख सिलिंडर की डिलीवरी की जा चुकी है। वहीं, बताया गया है कि दो दिनों के भीतर बाकी जगहों पर भी एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी हो जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले भारत सरकार की तरफ से 4.07 करोड़ गरीब महिलाओं के जनधन खातों में 30,000 करोड़ रुपये बतौर राहत पैकेज के रूप में भेजे गए थे। वहीं, उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन वाले आठ करोड़ गरीब परिवारों के लिंक खातों में केंद्र सरकार की तरफ से 5,000 करोड़ रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन


दरअसल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणा की गई थी। इसमें सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का ध्यान रखते हुए सरकार ने लाभार्थियों के खाते के आखिरी अंक के आधार पर भुगतान सूची बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ गरीब परिवारों के लिंक खातों में 5000 करोड़ रुपये का फंड भेजा। इसके तहत लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवार तीन गैस सिलिंडरों को मुफ्त में खरीद सकेंगे। बता दें कि इसके तहत उज्ज्वला उपभोक्ता के पास 14.2 किलोग्राम वजन के तीन सिलिंडर या 5 किलोग्राम वजन के आठ सिलिंडर खरीदने का विकल्प होगा। इसके अलावा अगर उज्ज्वला उपभोक्ता जून तक इन तीन सिलिंडरों को नहीं लेता है, तो वह मार्च 2021 तक कभी भी इन पैसों का इस्तेमाल सिलिंडर खरीदने के लिए कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed