फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   07 February 2026 major events

आज के दिन: पीएम मोदी दो दिन के मलयेशिया दौरे पर, टी20 विश्व कप में भारत का मुकाबला अमेरिका से

Sat, 07 Feb 2026 06:11 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 06:11 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार 7 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
07 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 7 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के मलयेशिया दौरे पर जाएंगे। वहींं, टी20 विश्व कप का अगाज होगा। भारत अपने शुरुआती मैच में अमेरिका से भिड़ेगा। इसके साथ ही ओला, उबर और रैपिडो ने हड़ताल का एलान भी किया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी का मलयेशिया दौरा 

शुरुआत पीएम मोदी के दौरे से। प्रधानमंत्री शनिवार से दो दिन के मलयेशिया दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर का दौरा करेंगे। यह दौरा अगस्त 2024 में भारत-मलयेशिया संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद हो रहा है। इस यात्रा में व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगी। इस दौरान वे जगदलपुर में 'बस्तर पंडुम 2026' महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)


 
विज्ञापन

गृह मंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों की समीक्षा करेंगे। वे नक्सली स्थिति पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 


 

दलहन कॉन्फ्रेंस का आयोजन 

शनिवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दलहन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और आईकार्डा के सहयोग से देश में दलहन क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।  

मोहन भागवत की मुंबई मेंं व्याख्यान श्रृंखला 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार और रविवार को मुंबई में विशेष व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम ‘न्यू होराइजन्स’ है। यह वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में होगा। इसमें उद्योग, फिल्म, कला, साहित्य, विज्ञान, कानून, खेल और मीडिया से जुड़े जाने-माने लोग शामिल होंगे। आरएसएस का शताब्दी वर्ष 2025-26 में मनाया जा रहा है।

ओला, उबर और रैपिडो का हड़ताल

शनिवार को देशभर में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने काम बंद करने का एलान किया है। इस हड़ताल को ऑल इंडिया ब्रेकडाउन नाम दिया गया है, जिसके तहत ड्राइवर अपने मोबाइल एप बंद रखेंगे। इससे कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

टी20 विश्व कप का अगाज

शनिवार से टी20 विश्व कप 2026 को शुरुआत होने जा रही है। यह टूर्नामेंट आठ मार्च तक खेला जाएगा। इस दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। आज भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed