फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   06 July 2026 Major Events

आज के दिन: आज से तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की होगी अहम बैठक

Mon, 06 Jul 2026 06:03 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 06 Jul 2026 06:03 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 6 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
06 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 6 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दोशों के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक होगी।

विज्ञापन

आज से तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी 

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे।  वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। इसके साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, व्यापार, साइबर सुरक्षा, नई तकनीकों और रक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में भारत की एक्ट ईस्ट नीति को नई धार देना भी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की होगी अहम बैठक

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे मणिराम दास छावनी में होगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी बैठक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि बैठक के एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के त्यागपत्र पर विचार होगा। इसके साथ ही राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष रखी जाएगी। महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में मंदिर प्रबंधन की आगामी व्यवस्थाओं पर चर्चा के अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा और अन्य वित्तीय विवरणों पर भी विचार कर स्वीकृति दी जाएगी। ट्रस्ट ने इसे अत्यावश्यक विषयों पर विचार के लिए अल्प सूचना पर बुलाई गई बैठक बताया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद यह ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की महत्वपूर्ण बैठक छह जुलाई को परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ में आयोजित होगी। 

राहुल गांधी मानहानि केस की सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि केस में रविवार को सुनवाई होगी। दरअसल, राहुल गांधी की वास्तविक आवाज और आरोप के तहत जमा सीडी की आवाज का विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान कराने को लेकर रिवीजन कोर्ट में बहस होनी है। इसी कारण पत्रावली रिवीजन कोर्ट में दाखिल है और आज मूल मुकदमे की सुनवाई टल गई।  करीब 8 साल पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इससे आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सीएम योगी का बस्ती दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बस्ती के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई विकास कार्यों गति को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed