फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   03 April 2026 Major Events

आज के दिन: तमिलनाडु-पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे पीएम मोदी, आईपीएल में चेन्नई-पंजाब का मुकाबला

Fri, 03 Apr 2026 06:24 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 03 Apr 2026 06:24 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 3 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
03 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 3 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे। वहीं, आईपीएल में चेन्नई का मुकाबला पंजाब की टीम से होगा। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर है। वह दोपहर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह पुडुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। जहां वे शाम को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चेन्नई लौट आएंगे। अगले दिन वह चेन्नई में लगभग 100 पार्टी पदाधिकारियों और अन्य लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, वे मायलापुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। सूत्रों के अनुसार, वे टी नगर या शहर के किसी अन्य हिस्से में रोड शो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का असम दौरा 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। इस दौरान वह बरपेटा और बरचला में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 3 से 5 अप्रैल तक उज्जैन के समीप डोंगला में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन उज्जैन स्थित तारामंडल परिसर में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वाराणसी में विक्रमोत्सव-2026
वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित भव्य महानाट्य का मंचन होगा। विक्रमोत्सव-2026 के तहत यह आयोजन भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को दर्शाएगा। उज्जैन से शुरू हुआ यह सांस्कृतिक अभियान अब काशी तक पहुंच रहा है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह आयोजन दो महान आध्यात्मिक नगरों उज्जैन और वाराणसी के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य करेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर बैठक
उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्च कमेटी की बैठक होगी। दरअसल, एक जनहित याचिका पर बुधवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद इस मामले मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सरकार से कहा है कि 3 अप्रैल को जो सर्च कमेटी की बैठक होनी है, उस बैठक में लिए गए निर्णय को आगामी 8 अप्रैल को शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में पेश करें

आज है गुड फ्राइडे 
आज गुड फ्राइडे है। यह ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इसे हर साल ईस्टर से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था। उन्होंने मानवता को उसके पापों से मुक्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों को दूर करने और लोगों को ईश्वर के मार्ग पर ले जाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। यही कारण है कि इस दिन को गुड कहा जाता है जिसका अर्थ है अच्छाई और मुक्ति। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईपीएल में चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला
आज आईपीएल 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे  एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में शुरू होगा। दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। पंजाब को अपने पहले मैच में जीत मिली थी। चेन्नई को अपने शुरुआती मुकाबले में राजस्थान से हार मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed