Viral Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप, घर में बन जाएगा खुशियों का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Viral Jokes: हंसना से न सिर्फ हमारा मन बल्कि हमारा पूरा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जब हम खुलकर हंसते हैं मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। देखा जाए तो हंसने के कई फायदे होते हैं, हंसने से हमारे शरीर का रक्त संचार तेज होता है, हमारा मन हल्का रहता है और हम अपने भविष्य के प्रति सकारात्मत रहते हैं। हंसने के लिए आप दोस्तों के साथ गप्पे लड़ा सकते हैं, कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं या चुटकुले पढ़ सकते हैं। चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे सरल होता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शूरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला....
चिंटू भाई ये साढु भाई किस रिश्ते को कहते हैं?
चिंटू की बात को सुनकर मिंटू जोर जोर से हंसा और बोला
चिंटू भईया जब 2 अलग अलग आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठग लिये जाते हैं,
तो उन दोनों आदमीयो का रिश्ता साढ़ू भाई का कहलाता हैं।
भगवान- स्वर्ग में स्वागत है
आशा है आपने अच्छा जीवन बसर किया होगा !
आदमी- वो तो सब ठीक है
जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं.. वाली टीम कौन हैंडल करता है उससे बात करनी है
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ?
बीरबल - महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं...
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के कहता है- महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ?
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...