Viral Jokes: जब शराब पीते-पीते अचानक रोने लगा पप्पू, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी अच्छा भोजन और नियमित व्यायाम है, उतना ही जरूरी हंसना भी है। हंसने से हमारी इम्यूनिटी भी बेहतर रहती है और हम बीमारियों का भी डटकर सामना कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप तनाव में भी हंसते हैं तो दुःख भी कुछ कम लगने लगता है। हंसने से आप किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। इसी लिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमें दिन में कम से कम एक बार जरूर समय निकाल कर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ मजेदार और हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले चुटकुले लेकर आए हैं। आइए शुरू करते हैं, हंसने हंसाने का ये मजेदार सफर...
गुल्लू और बिल्लू बैठकर शराब पी रहे थे
तभी बिल्लू शराब पीते-पीते रोने लगा।
गुल्लू ने पूछा: क्या हुआ...रो क्यों रहे हो?
बिल्लू: यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम ही याद नहीं आ रहा।
शिक्षक ने सभी बच्चों से क्रिकेट मैच पर निबंध लिखने को कहा।
सभी छात्र अपनी-अपनी कापी लेकर निबंध लिखने में जुट गए।
मगर बंता चुपचाप बैठा था।
शिक्षक ने उसकी किताब देखी तो उस पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी-
“बारिश की वजह से मैच स्थगित कर दिया गया है।”
गजोधर : मैं कल रात टॉयलेट में गया तो वहाँ भूत था..
मनोहर : अच्छा…!!! फिर क्या हुआ..
गजोधर : होना क्या था मैंने उससे बोल दिया
”भाई आप ही करलो हमारा वैसे ही हो गया”
मेरे होंठ कितने खराब हैं
डॉक्टर- प्लास्टिक सर्जरी करा लो
लड़की- कितने पैसे लगेंगे
डॉक्टर- छह लाख रुपये
लड़की- अगर प्लास्टिक मैं खुद ला दूं तो
डॉक्टर – फेवीकॉल भी लेती आना
फ्री में चिपका दूंगा।
लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थीं,
पहली- पता है मुझे 20 साल तक कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ,
दूसरी- हे भगवान ! फिर तूने क्या किया?
पहली- करना क्या था,
जब 21 साल की हुई तब पिताजी ने शादी करवाई ,
तब जाकर मुन्ना हुआ।
एक बार पति से पत्नी ने पूछा -
अगर मैं 2-4 दिन नहीं दिखूं, तो आपको कैसा लगेगा?
पति मन ही मन बहुत खुश हुआ, उससे रहा नहीं गया और उसने
बोल डाला - मुझे बहुत अच्छा लगेगा।
फिर क्या था।
पत्नी सोमवार को नहीं दिखी...
मंगलवार को नहीं दिखी...
बुधवार को नहीं दिखी...
गुरुवार को भी नहीं दिखी...
शुक्रवार को जब आंखों की सूजन कम हुई, तब जाकर थोड़ी-थोड़ी
दिखी।
बंटी - बेटा दो बिस्तर क्यों बिछाए हैं।
बेटा - घर पर दो मेहमान आने वाले हैं।
बंटी- कौन-कौन?
बेटा - मम्मी के भाई और मेरे मामा।
बंटी फिर एक और लगा, मेरा साला भी आ रहा है।