मरीज डॉक्टर साहब से बोला, सर्जन और विसर्जन जानते हैं न आप...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज -आपरेशन सही से करियेगा
डॉक्टर -ऐसा क्यों कहा
मरीज -क्यूँकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि आपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन
और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन
---------
दादी : अरे बिटिया, तू खाना बनाना सीख ले थोड़ा। लड़की को खाना बनाना आना ही चाहिए।
पोती : लेकिन क्यों, दादी?
दादी : अरे, कभी पति घर पर नहीं हुआ तो भूखे पेट सोएगी क्या?
-------
मां- बेटा सेब खाओगे?
बेटा- नहीं
मां- बेटा संतरा खाओगे
बेटा- नहीं
मां- बिल्कुल अपने पापा पर गया है
चप्पल ही खाएगा...।
---------
मां- बेटा क्या कर रहा है
बेटा- पढ़ रहा हूं मां
मां- शाबाश, क्या पढ़ रहा है
बेटा- आपकी होने वाली बहु के SMS
--------
पप्पूः क्या आप फेसबुक और वॉट्सऐप की मदद से पैसे कमाना चाहते हैं
फेकूः हां भाई, जल्दी बताओ
पप्पूः हां, तो दोनों डिलीट करके काम-धंधे में लग जा...
-------
बच्चा: अंकल Dettol साबुन है क्या?
दुकानदार (नाक से ऊंगली निकालते हुए): हां बेटा, है ना!
बच्चा: तो फिर हाथ धोकर क्रीमरोल दे दो…
---------
NASA ने पप्पू और फेकू को चांद पर भेजा...
रॉकेट उड़ा, मगर आधे रास्ते से वापस आ गया...
उनसे कारण पूछा गया तो बोले: आज अमावस है, चांद तो होगा ही नहीं…
-------
गर्लफ्रेंडः क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंडः मूंगफली खा रहा हूं...
गर्लफ्रेंडः अच्छा, अकेले-अकेले...
बॉयफ्रेंडः अब 10 रुपये की मूंगफली में भण्डारा करूं क्या....
-----------
पठान की शादी चल रही थी
मौलवी – शादी कुबूल है
बीवी – कुबूल है
मौलवी – किसी जनाब को इस शादी से कोई ऐतराज तो नहीं है
पठान – हमको है मौलवी साहब
मौलवी – मियां तुम चुप बैठो, तुम दूल्हे हो
तुमको तो जिंदगी भर ऐतराज रहेगा...